इंडियन क्रिकेट की टीम अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत देश के लिए खेलती है, इसका संचालन इंडियन क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) के द्वारा किया जाता हैं। भारतीय क्रिकेट टीम अभी तक दो बार विश्व कप जीत चुकी हैं, जिसमें साल 1983 का वर्ल्ड कप कपिल देव की कप्तानी में और साल 2011 का वर्ल्ड कप महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने जीता था। तो चलिए इस पोस्ट में हम इंडिया नेशनल क्रिकेट टीम के बारे में पूरी जानकारी जानते हैं।
इंडिया नेशनल क्रिकेट टीम
विवरण | जानकारी |
---|---|
टीम | इंडिया नेशनल क्रिकेट टीम |
देश | भारत |
संचालन | इंडियन क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) |
पहला टेस्ट मैच | इंडिया बनाम इंग्लैंड, लॉर्ड्स, लन्दन 25 से 28 जून 1932 |
पहला वनडे मैच | इंडिया बनाम इंग्लैंड, हेडिंग्ले, लीडस् 13 जुलाई 1974 को |
पहला टी20 मैच | इंडिया बनाम दक्षिण अफ्रीका, वांडर्स स्टेडियम, साउथ अफ्रीका 01 दिसंबर 2006 |
टीम कप्तान | रोहित शर्मा (टेस्ट कप्तान), और केएल राहुल/शिखर धवन/रोहित शर्मा (वनडे कप्तान), केएल राहुल/ऋषभ पंत/हार्दिक पंड्या/रोहित शर्मा (टी20 कप्तान) |
टीम मुख्य कोच | राहुल द्रविड़ |
इंडिया नॅशनल क्रिकेट टीम 2023
17 सितम्बर को एशिया कप खत्म होने के बाद इंडिया की टीम अपने अगले मैच ऑस्ट्रेलिया की टीम से खेलेगी, इसके बाद क्रिकेट वर्ल्ड कप अक्टूबर और नवंबर के महीने में और वर्ल्ड कप के तक बाद इंडिया और ऑस्ट्रेलिया की टीमें एक बार फिर आमने सामने होंगी।
इंडिया की टीम ने एशिया कप 2023 के फाइनल में श्रीलंका की टीम को 10 विकेट से हराकर एशिया कप का अपना आठवां ख़िताब जीता। अब एशिया कप के बाद इंडिया और ऑस्ट्रेलिया टीम के बीच कुल 3 मैच खेले जायेंगे।
इंडिया नेशनल क्रिकेट टीम शेड्यूल- भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 वनडे मैच खेले जायेंगे, जिसमे पहला वनडे मैच 22 सितंबर 2023, शुक्रवार को पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम, मोहाली में खेला जाएगा, दूसरा वनडे मैच 24 सितंबर 2023, रविवार को होल्कर क्रिकेट स्टेडियम, इंदौर में खेला जाएगा और सबसे आखिरी में तीसरा वनडे मैच 27 सितंबर 2023, बुधवार को सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, राजकोट में खेला जाएगा।
संख्या. | दिनांक और दिन | इंडिया नेशनल क्रिकेट टीम 2023 शेड्यूल | समय |
---|---|---|---|
1. | 22 सितम्बर 2023, शुक्रवार | भारत और ऑस्ट्रेलिया, पहला वनडे (पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम, मोहाली) | दोपहर के 1:30 बजे |
2. | 24 सितम्बर 2023, रविवार | भारत और ऑस्ट्रेलिया, दूसरा वनडे (होल्कर क्रिकेट स्टेडियम, इंदौर) | दोपहर के 1:30 बजे |
3. | 27 सितम्बर 2023, बुधवार | भारत और ऑस्ट्रेलिया, तीसरा वनडे (सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, राजकोट) | दोपहर के 1:30 बजे |
इंडिया नेशनल क्रिकेट टीम प्लेयर्स 2023

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दोनों ही देशो ने अपने अपने खिलाड़ियों का ऐलान कर दिया था, तीन मैचों की वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कम्मिंस होंगे और पहले दो वनडे मैचों के लिए भारत के कप्तान केएल राहुल, उपकप्तान रविंद्र जडेजा व तीसरे वनडे मैच के लिए कप्तान रोहित शर्मा और उपकप्तान हार्दिक पंड्या होंगे। नीचे आप इंडिया नेशनल क्रिकेट टीम प्लेयर्स लिस्ट देख सकते हैं-
इंडिया क्रिकेट टीम खिलाड़ी वनडे 2023 (पहला और दूसरा वनडे)– केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा (वीसी), रुतुराज गायकवाड़, शुबमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, वाशिंगटन सुंदर, आर अश्विन, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद। शमी, मो. सिराज, प्रसीद कृष्णा।
इंडिया क्रिकेट टीम खिलाड़ी वनडे 2023 (तीसरा वनडे)– रोहित शर्मा (सी), हार्दिक पंड्या, (वीसी), शुबमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल (डब्ल्यूके), इशान किशन (डब्ल्यूके), रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल*, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, आर अश्विन, जसप्रित बुमरा, मो. शमी, मो. सिराज।
S.no. | इंडिया नेशनल क्रिकेट टीम प्लेयर्स 2023 | रोल |
---|---|---|
1 | रोहित शर्मा | बल्लेबाज |
2 | शुबमन गिल | बल्लेबाज |
3 | विराट कोहली | बल्लेबाज |
4 | श्रेयस अय्यर | बल्लेबाज |
5 | सूर्यकुमार यादव | बल्लेबाज |
6 | तिलक वर्मा | बल्लेबाज |
7 | केएल राहुल | विकेटकीपर |
8 | इशान किशन | विकेटकीपर |
9 | हार्दिक पंड्या | आल रॉउंडर |
10 | रवीन्द्र जड़ेजा | आल रॉउंडर |
11 | शार्दुल ठाकुर | आल रॉउंडर |
12 | अक्षर पटेल | आल रॉउंडर |
13 | जसप्रित बुमरा | गेंदबाज |
14 | मोहम्मद शमी | गेंदबाज |
15 | मोहम्मद सिराज | गेंदबाज |
16 | कुलदीप यादव | गेंदबाज |
17 | प्रसीद कृष्ण | गेंदबाज |
क्रिकहिट अन्य सवाल जवाब
-
2023 में कितने T20I भारत खेलेंगे?
इंडिया और ऑस्ट्रेलिया का पहला टी 20 मैच 23 नवंबर 2023 को डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम, विशाखापत्तनम में खेला जाएगा, दूसरा टी 20 मैच 26 नवंबर 2023 को ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा, तीसरा टी 20 मैच 28 नवंबर 2023 को बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी में खेला जाएगा, चौथा टी 20 मैच 01 दिसम्बर 2023 को विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम नागपुर में खेला जाएगा, और पाँचवा टी 20 मैच 03 दिसम्बर 2023 को राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, हैदराबाद में खेला जाएगा।
-
2023 वर्ल्ड कप का मैच कब है?
क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के मैच अक्टूबर से नवंबर 2023 में होने की उम्मीद है। वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 शेड्यूल का पहला मैच 5 अक्टूबर को न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। वनडे क्रिकेट विश्व कप 2023 का फाइनल मैच 19 नवंबर को खेला जाएगा। क्रिकेट विश्व कप 2023 के सभी 48 मैच 10 टीमों के बीच 12 स्थानों पर खेले जाएंगे। इन 10 टीमों में से कुल 8 टीमें फाइनल हो चुकी है, और 2 टीमों का फाइनल होना अभी बाकी हैं।
-
Ind की 2023 की अगली श्रृंखला कौन सी है?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 वनडे मैच खेले जायेंगे, जिसमे पहला वनडे मैच 22 सितंबर 2023, शुक्रवार को पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम, मोहाली में खेला जाएगा, दूसरा वनडे मैच 24 सितंबर 2023, रविवार को होल्कर क्रिकेट स्टेडियम, इंदौर में खेला जाएगा और सबसे आखिरी में तीसरा वनडे मैच 27 सितंबर 2023, बुधवार को सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, राजकोट में खेला जाएगा।
हमारी पोस्ट पढ़ने के लिए धन्यवाद्, आप हमारे साथ सोशल मीडिया से भी जुड़ सकते है !
फेसबुक – Facebook | इंस्टाग्राम – Instagram | यूट्यूब – YouTube |
ट्विटर – Twitter | टेलीग्राम – Telegram | गूगल न्यूज़ |
Feedback/Suggestion- अगर आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगी हो या इसमें कोई कमी लगी हो तो आप कमेंट करके अपनी राय भी हमे दे सकते है।