2021 में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के मैचों का शेड्यूल आईसीसी की तरफ से 17 अगस्त को रिलीज़ कर दिया था, जिसके हिसाब से सबसे पहले सुपर 8 के मुकाबले 8 टीमों के बीच होंगे, जिसमे से टॉप की 4 टीम सुपर 12 की लिस्ट में आ जायेंगी और फिर सुपर 12 के मैच 23 अक्टूबर से 8 नवंबर तक खेले जायेंगे। इस पोस्ट में हम आपको बतायेंगे की टी20 वर्ल्ड कप 2021 में टीम इंडिया का मैच कब है – T20 World Cup 2021 Mein India Ka Match Kab Hai.
विवरण | जानकारी |
---|---|
क्रिकेट लीग | आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप |
साल/वर्ष | 2021 |
टीम | भारतीय क्रिकेट टीम |
खिलाड़ी | विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (वीसी), केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, राहुल चाहर, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह , भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी स्टैंड बाई खिलाड़ी- श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, दीपक चाहर |
ग्रुप | बी (B) |
राउंड | 2 |
किस देश में होगा | संयुक्त अरब अमीरात (यूऐई) और ओमान |
किस मैदान में खेला जायेगा | दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम, दुबई | शारजाह स्टेडियम, शारजाह | शेख जाएद स्टेडियम, अबुधाबी | ओमान क्रिकेट एकडेमी, ओमान |
टी20 वर्ल्ड कप 2021
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में ग्रुप 8 की टीमें- सबसे पहले सुपर 8 के मुकाबलों में 8 टीमें खेलेंगी, जिन्हे आईसीसी ने 2 ग्रुप में बाँटा है, जिसकी जानकारी कुछ इस प्रकार है-
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में ग्रुप 12 की टीमें- सुपर 8 के बाद सुपर 12 के मैच खेले जायेंगे, जिसमे 8 टीमें पहले से ही डिक्लेअर हो चुकी है और 4 टीम सुपर 8 में से होंगी, सुपर 12 की 12 टीमों को भी आईसीसी ने 2 ग्रुप में बाँटा है, जिसकी जानकारी कुछ इस प्रकार है-
ग्रुप A टीम- साउथ अफ्रीका, वेस्ट इंडीज, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, टीम A1, टीम B2
ग्रुप B टीम- न्यूज़ीलैण्ड, अफगानिस्तान, इंडिया, पाकिस्तान, टीम B1, टीम A2
यह भी पढ़े–
टी20 वर्ल्ड कप 2021 में इंडिया का मैच कब है – T20 World Cup 2021 Mein India Ka Match Kab Hai
टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को ग्रुप बी में रखा गया है और इंडियन टीम सबसे पहले सुपर 12 के मैच खेलेगी, जिसमे इंडिया का पहला मैच पाकिस्तान की टीम से 24 अक्टूबर को दुबई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जायेगा। टी20 वर्ल्ड कप में होने वाले भारत के मैचों की जानकारी कुछ इस प्रकार है – T20 World Cup 2021 Mein India Ka Match Kab Hai
मैच | तारीख | दिन | टीम | जगह | मैच का समय |
---|---|---|---|---|---|
1. | 24 अक्टूबर 2021 | रविवार | इंडिया और पाकिस्तान | दुबई | शाम 7:30 बजे |
2. | 31 अक्टूबर 2021 | रविवार | इंडिया और न्यूजीलैंड | दुबई | शाम 7:30 बजे |
3. | 03 नवंबर 2021 | बुधवार | इंडिया और अफगानिस्तान | अबू धाबी | शाम 7:30 बजे |
4. | 05 नवंबर 2021 | शुक्रवार | इंडिया और बी1 | दुबई | शाम 7:30 बजे |
5. | 08 नवंबर 2021 | सोमवार | इंडिया और ऐ2 | दुबई | शाम 7:30 बजे |
ऊपर दिए गए मैचों के अलावा टीम इंडिया को 24 अक्टूबर से पहले दो वार्मअप मैच भी खेलने हैं, जिसमे पहला मैच 18 अक्टूबर को इंग्लैंड के खिलाफ दुबई में खेला जायेगा और दूसरा मैच 20 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी दुबई में ही खेला जायेगा।
हमारी पोस्ट पढ़ने के लिए धन्यवाद्, आप हमारे साथ सोशल मीडिया से भी जुड़ सकते है !
फेसबुक – Facebook | इंस्टाग्राम – Instagram | यूट्यूब – Youtube |
ट्विटर – Twitter | टेलीग्राम – Telegram | पिनटेरेस्ट – Pinterest |
Feedback/Suggestion- अगर आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगी हो या इसमें कोई कमी लगी हो तो आप कमेंट करके अपनी राय भी हमे दे सकते है।