17 अक्टूबर से चालू हो चुके आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2021 में लाइव मैच देखने के लिए जरुरी है मैच का समय, आपको पता होना चाहिए की टी20 वर्ल्ड कप का मैच कितने बजे चालू होगा – ICC Men’s T20 World Cup Ka Match Kitne Baje Chalu Hoga
टी20 वर्ल्ड कप का मैच कितने बजे चालू होगा – ICC Men’s T20 World Cup Ka Match Kitne Baje Chalu Hoga
साल 2020 के टी20 वर्ल्ड कप के चालू होने का समय आ ही गया और अब इसकी शुरुआत 2021 में हो चुकी है। इसका आयोजन वैसे तो बीसीसीआई द्वारा भारत में ही होना था, लेकिन कोरोना के कारण इसे यूऐई में कराने का फैसला लिया गया। सबसे पहले टी20 विश्व कप में वार्म मैच खेले जा चुके हैं और इसके बाद 17 अक्टूबर से वर्ल्ड कप भी शुरू हो चूका है।
टी20 वर्ल्ड कप में कुल 45 मैच खेले जाने हैं, इन सभी मैचों को दो राउंड्स में आयोजित किया जायेगा, जिसमे कुल 16 टीमें हिस्सा लेंगी। पहला राउंड 17 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक खेला जायेगा, जिसमे कुल 8 टीमें खेलेंगी और टॉप की 4 टीम राउंड 2 में पहुंच जाएँगी। राउंड 1 के बाद राउंड 2 के मैच 23 अक्टूबर से चालू होंगे, जो 8 नवंबर तक चलेंगे। इसके बाद 2 सेमीफइनल मैच और 1 फाइनल मैच खेला जायेगा।
T20 World Cup Ka Match Kitne Baje Chalu Hoga- टी20 वर्ल्ड कप 2021 के मैचों के लिए आईसीसी द्वारा 2 टाइम रखे गए है। जिसमे अगर किसी दिन वर्ल्ड कप में दो मैच हैं तो पहला मैच दोपहर को 3 बजकर 30 मिनट पर और दूसरा ,मैच शाम को 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। लेकिन अगर किसी दिन एक ही मैच है तो वो मैच शाम को 7 बजकर 30 मिनट पर ही शुरू होगा।
नीचे हम आपको उन मैचों की लिस्ट दिखा रहें है, जो दोपहर को 3 बजकर 30 मिनट पर चालू होंगे और इसके अलावा बाकि के सभी मैच शाम को 7 बजकर 30 मिनट पर चालू होंगे, लिस्ट कुछ इस प्रकार है –
तारीख | मैच |
---|---|
अक्टूबर 17 | ओमान Vs पापुआ न्यू गुनिआ |
अक्टूबर 18 | आयरलैंड Vs नीदरलैंड |
अक्टूबर 19 | स्कॉटलैंड Vs पापुआ न्यू गुनिआ |
अक्टूबर 20 | नामीबिया Vs नीदरलैंड |
अक्टूबर 21 | बांग्लादेश Vs पापुआ न्यू गुनिआ |
अक्टूबर 22 | नामीबिया Vs आयरलैंड |
अक्टूबर 23 | ऑस्ट्रेलिया Vs साउथ अफ्रीका |
अक्टूबर 24 | ऐ1 Vs बी2 |
अक्टूबर 26 | साउथ अफ्रीका Vs वेस्ट इंडीज |
अक्टूबर 27 | इंग्लैंड Vs बी2 |
अक्टूबर 29 | वेस्ट इंडीज Vs बी2 |
अक्टूबर 30 | साउथ अफ्रीका Vs ऐ1 |
अक्टूबर 31 | अफगानिस्तान Vs ऐ2 |
नवंबर 02 | साउथ अफ्रीका Vs बी2 |
नवंबर 03 | न्यूजीलैंड Vs बी1 |
नवंबर 04 | ऑस्ट्रेलिया Vs बी2 |
नवंबर 05 | न्यूजीलैंड Vs ऐ2 |
नवंबर 06 | ऑस्ट्रेलिया Vs वेस्ट इंडीज |
नवंबर 07 | न्यूजीलैंड Vs अफगानिस्तान |
हमारी पोस्ट पढ़ने के लिए धन्यवाद्, आप हमारे साथ सोशल मीडिया से भी जुड़ सकते है !
फेसबुक – Facebook | इंस्टाग्राम – Instagram | यूट्यूब – YouTube |
ट्विटर – Twitter | टेलीग्राम – Telegram | पिनटेरेस्ट – Pinterest |
Feedback/Suggestion- अगर आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगी हो या इसमें कोई कमी लगी हो तो आप कमेंट करके अपनी राय भी हमे दे सकते है।