एशियन क्रिकेट कौंसिल के चेयरमेन और बीसीसीआई के अध्यक्ष जयशाह ने 2 अगस्त की शाम को साल 2022 के एशिया कप का ऐलान कर दिया था, जिसके हिसाब से एशिया कप की शुरुआत श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच मैच से होगी, जो 27 अगस्त को खेला जायेगा। इस बार का एशिया कप टी20 फॉर्मेट में होगा, जिसमें कुल 6 टीमें खेल रही हैं, और ये सभी मैच यूऐई में खेले जायेंगे। इसके लिए जानते है की एशिया कप मैच कितने बजे शुरू होगा 2022 – Asia Cup Match Kitne Baje Shuru Hoga 2022
एशिया कप मैच कितने बजे शुरू होगा 2022 – Asia Cup Match Kitne Baje Shuru Hoga 2022
एशिया कप का आयोजन साल 2021 में होना था, जो कोरोना के कारण नहीं हो पाया और इसका आयोजन भी पहले पाकिस्तान में होना था, लेकिन इसके बाद इसे श्रीलंका में शिफ्ट किया गया और अब श्रीलंका में संकट के चलते एशिया कप 2022 का आयोजन अब यूऐई में होगा।
Asia Cup Match Kitne Baje Shuru Hoga 2022- एशिया कप 27 अगस्त को शुरू होने के बाद 11 सितम्बर को फाइनल मैच के साथ खत्म होगा, जिसमें कुल 13 मैच खेले जायेंगे, ये सभी मैच टी20 फार्मेट में होंगे और यूऐई में खेले जायेंगे। इन सभी मैचों का समय भारतीयसमयानुसार शाम को 7 बजकर 30 मिनट पर होगा, मतलब मैच वाले दिन मैच शाम को 7 बजकर 30 मिनट पर चालू होगा और इन मैचों का टॉस मैच से ठीक 30 मिनट पहले यानि 7 बजे किया जायेगा। इसके लिए आप नीचे एशिया कप का पूरा शेड्यूल भी देख सकते हैं, जिससे आपको मैच की पूरी जानकारी मिल जाएगी-
मैच संख्या | दिनांक और दिन | मैच टीम | मैच | स्टेडियम | मैच का समय |
---|---|---|---|---|---|
1. | 27 अगस्त 2022, शनिवार | श्रीलंका vs अफ़ग़ानिस्तान | पहला मैच, ग्रुप बी | दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम, दुबई | शाम 7 बजकर 30 मिनट पर |
2. | 28 अगस्त 2022, रविवार | इंडिया vs पाकिस्तान | दूसरा मैच, ग्रुप ऐ | दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम, दुबई | शाम 7 बजकर 30 मिनट पर |
3. | 30 अगस्त 2022, मंगलवार | बांग्लादेश vs अफ़ग़ानिस्तान | तीसरा मैच, ग्रुप बी | शारजाह क्रिकेट स्टेडियम, शारजाह | शाम 7 बजकर 30 मिनट पर |
4. | 31 अगस्त 2022, बुधवार | इंडिया vs हांगकांग | चौथा मैच, ग्रुप ऐ | दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम, दुबई | शाम 7 बजकर 30 मिनट पर |
5. | 01 सितम्बर 2022, गुरुवार | श्रीलंका vs बांग्लादेश | पांचवा मैच, ग्रुप बी | दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम, दुबई | शाम 7 बजकर 30 मिनट पर |
6. | 02 सितम्बर 2022, शुक्रवार | पाकिस्तान vs हांगकांग | छठा मैच, ग्रुप ऐ | शारजाह क्रिकेट स्टेडियम, शारजाह | शाम 7 बजकर 30 मिनट पर |
7. | 03 सितम्बर 2022, शनिवार | TBC vs TBC | सुपर फॉर मैच 1 (बी1 v बी2) | शारजाह क्रिकेट स्टेडियम, शारजाह | शाम 7 बजकर 30 मिनट पर |
8. | 04 सितम्बर 2022, रविवार | TBC vs TBC | सुपर फॉर मैच 2 (ऐ1 v ऐ2) | दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम, दुबई | शाम 7 बजकर 30 मिनट पर |
9. | 06 सितम्बर 2022, मंगलवार | TBC vs TBC | सुपर फॉर मैच 3 (ऐ1 v बी1) | दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम, दुबई | शाम 7 बजकर 30 मिनट पर |
10. | 07 सितम्बर 2022, बुधवार | TBC vs TBC | सुपर फॉर मैच 4 (ऐ2 v बी2) | दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम, दुबई | शाम 7 बजकर 30 मिनट पर |
11. | 08 सितम्बर 2022, गुरुवार | TBC vs TBC | सुपर फॉर मैच 5 (ऐ1 v बी2) | दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम, दुबई | शाम 7 बजकर 30 मिनट पर |
12. | 09 सितम्बर 2022, शुक्रवार | TBC vs TBC | सुपर फॉर मैच 6 (बी1 v ऐ2) | दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम, दुबई | शाम 7 बजकर 30 मिनट पर |
13. | 11 सितम्बर 2022, रविवार | TBC vs TBC | एशिया कप फाइनल | दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम, दुबई | शाम 7 बजकर 30 मिनट पर |
क्रिकहिट के कुछ अन्य सवाल जवाब
-
भारत ने कितने एशिया कप जीते हैं?
एशिया कप में भारत की टीम अभी तक 7 बार (1984, 1988, 1990-91, 1995, 2010, 2016 और 2018 एशिया कप का ख़िताब जीत चुकी हैं, जिस हिसाब से इंडिया की टीम सबसे मजबूत टीम हैं।
हमारी पोस्ट पढ़ने के लिए धन्यवाद्, आप हमारे साथ सोशल मीडिया से भी जुड़ सकते है !
फेसबुक – Facebook | इंस्टाग्राम – Instagram | यूट्यूब – YouTube |
ट्विटर – Twitter | टेलीग्राम – Telegram | गूगल न्यूज़ |
Feedback/Suggestion- अगर आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगी हो या इसमें कोई कमी लगी हो तो आप कमेंट करके अपनी राय भी हमे दे सकते है।